March 29, 2023

SportsMenia

खेल की दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

2022 India In Commonwealth Games : पदक की उम्मीदों को झटका, ये खिलाड़ी हुआ राष्ट्रमण्डल खेलों से बाहर

1 min read
Commonwealth Games 2022 जानिये बॉक्सिंग पूरा कार्यक्रम

2022 India In Commonwealth Games : भारतीय दल में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार भाला फेक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में सम्पन्न हुये वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने देश को रजत पदक दिलाया था। पूर्व महिला खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे एथलीट बने।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान ही नीरज चोपड़ा चोटिल हो गये थे‚ चोट के साथ ही अपना फाइनल मुकाबला खेला था। उसी चोट  के कारण ही अब नीरज राष्ट्रमंडल खेलों में खेलते हुये नजर नहीं आएंगे‚ जो भारत के लिये किसी झटके से कम नहीं है।

CWG 2022 Neeraj Chopra

Commonwealth Games की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। जिसकी पुष्टि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने की। उन्होंने बताया कि नीरज को ग्रोइन इंजरी है और स्कैन के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी गयी है‚ जिसके चलते नीरज राष्ट्रमण्डल खेलों में हिस्सा नहीं ले पायेगें।

नीरज ने 2018 में जीता था स्वर्ण

नीरज  Gold CoastQueenslandAustralia 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन भी हैं। उन्हें Commonwealth Games 2022 में अपने स्वर्ण पदक को बचाना था। 2018 Commonwealth Games में नीरज ने 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण अपने नाम किया था।  वहीं, ऑस्ट्रेलिया के हामिश पीकोक 82.59 के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

रोहित यादव पर मेडल दिलाने की जिम्मेदारी

Commonwealth Games 2022 Jewlin

नीरज की गैरमौजूदगी में भारत की पूरी उम्मीदें अब डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

1 thought on “2022 India In Commonwealth Games : पदक की उम्मीदों को झटका, ये खिलाड़ी हुआ राष्ट्रमण्डल खेलों से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.