CWG 2022 Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा हो सकते हैं भारत के ध्वजवाहक
1 min read
CWG 2022 Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक हो सकते हैं। निशानेबाज अभिनव बिन्द्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्था में ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय हैं।
28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले बर्मिंघम खेलों में 322 सदस्यीय मजबूत दल भेजेगा जिसमें से 107 महिला एथलीट होंगी। ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा बर्मिंघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक हो सकते हैं।
नीरज चोपड़ा के अतिरिक्त Olympic Silver Medalist वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया जा सकता है।
इससे पूर्व वह 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भी भारतीय दल के ध्वजवाहक रहे थे। वहीं भारतीय साइकिलिंग महासंघ के चेयरमैन और आईओए संयुक्त सचिव ओंकार सिंह खेलों में भारत के दल प्रमुख होंगे।