March 23, 2023

SportsMenia

खेल की दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Mirabai Chanu Wins Gold CWG 2022 ǃ मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

1 min read
Mirabai CHanu CWG 2022

Mirabai Chanu Wins Gold CWG 2022 : महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की मीराबाई चानू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुये उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मीराबाई चानू ने कुल 201 किलो का वजन उठाया‚ जिसमें से उन्होंने Snatch में 88 किलोग्राम एवं Clean & Jerk के 113 किलो का भार उठाया। बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल तीसरा मेडल है।

इस प्रतियोगिता में भारत ने जहां गोल्ड मेडल पर कब्जा किया‚ वहीं सिल्वर मेडल मॉरिशस और ब्रॉन्ज मेडल कनाडा के नाम दर्ज हुआ।कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का यह दूसरा गोल्ड है‚ और कुल मिलाकर तीसरा पदक है।

मीराबाई की उपलब्धियां:

1. टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता सिल्वर मेडल.Mirabai Chanu gold at Gold coast
2. 2020 के एशियन चैम्पियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल
3.2018 के गोल्ड कोस्ट में जीता स्वर्ण पदक
4.2017 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल
5. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल

Mirabai Chanu won silver in Tokyo Olympic

टोक्यो में जीता था सिल्वर पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को पहला मेडल दिलाया था। तब चानू नेवेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में देश के लिए ये मेडल जीता था। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वेटलिफ्टिंग इतिहास में ओलंपिक में भारत का सिर्फ दूसरा पदक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.