शाई होप ने बनाया ऐसा रिकार्ड जो सचिन‚ विराट और रोहित भी नहीं बना पाये
1 min read
शाई होप ने बनाया ऐसा रिकार्ड जो सचिन‚ विराट और रोहित भी नहीं बना पाये। शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार (24 जुलाई) को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक था। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है।
वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के ओपनर शाई ने भारत के खिलाफ शतक जमाने के साथ ही खास लिस्ट में जगह बनाई। 100वां वनडे खेलते हुए शतक जमाया तो उनके करियर का इस फार्मेट में 13वीं सेंचुरी थी। सबसे कम पारी खेलते हुए उन्होंने यह कमाल करने वाले वह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी बने। वहीं उन्होंने इस मामले में भारतीय धुरंधर धवन को पीछे छोड़ दिया।
शाई होप 100वें मैच में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज
होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रामनरेश सरवन ने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। सरवन से पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2004 और गॉर्डन ग्रीनिज ने 1988 में 100वें वनडे में शतक लगाया। ग्रीनिज ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे।
100वें वनडे में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज | देश | खिलाफ | रन | जगह | साल |
गॉर्डन ग्रीनिज | वेस्टइंडीज | पाकिस्तान | 102* | शारजाह | 1988 |
क्रिस केन्यर्स | न्यूजीलैंड | भारत | 115 | क्राइस्टचर्च | 1999 |
मोहम्मद यूसुफ | पाकिस्तान | श्रीलंका | 129 | शारजाह | 2002 |
कुमार संगकारा | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया | 101 | कोलंबो | 2004 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 132* | लॉर्ड्स | 2004 |
मार्कस ट्रेस्कोथिक | इंग्लैंड | बांग्लादेश | 100* | ओवल | 2005 |
रामनरेश सरवन | वेस्टइंडीज | भारत | 115* | बेस्सेटेरे | 2006 |
डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 124 | बेंगलुरु | 2017 |
शिखर धवन | भारत | दक्षिण अफ्रीका | 109 | जोहानिसबर्ग | 2018 |
शाई होप | वेस्टइंडीज | भारत | 115 | त्रिनिदाद | 2022 |
People also ask
Ques. Which Indian cricketer scored 100 on his 100th ODI Match?Ans. Shikhar Dhawan scored 109 in his 100th Odi Match against South Africa at Johannesburg.
Ques. 1st Crickerter to score 100 in 100th ODI ?
Ans. Gordon Greenidge is the 1st Cricketer to score 100 in his 100th Odi Match.
Ques. Highest score by a cricketer in 100th ODI ?
Ans. So far Cris Gayle score highest runs 132 Not out in his 100th Odi Match against England.