Shocking News in Cricket: इस क्रिकेटर ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा
1 min read
Shocking News in Cricket: भारतीय क्रिकेट जगत के लिये अचानक के बुरी खबर सामने आयी है‚ जिसे सुनकर भारतीय क्रिकेट फैंस परेशान हैं।
दरसल बात है मध्यप्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर अशोक जगदाले की। जिनका निधन 25 जुलाई सोमवार को इंदौर में हो गया‚ जिसकी जानकारी जगदाले के परिवार के सदस्य द्वारा दी गयी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले‚ जो अशोक जगदाले के छोटे भाई हैं‚ उनके द्वारा बताया कि उनके बड़े भाई अशोक जगदाले रविवार देर रात नाक से खून बहने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संजय जगदाले द्वारा आगे बताया गया कि आंतरिक रक्तस्राव से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
एक बेहतरीन आलराउण्डर
अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे।
क्रिकेट इतिहास के जानकार बताते है कि अशोक जगदाले अपने समय में मध्यप्रदेश के बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में से एक थे। पहले वह दाएं हाथ से फिरकी गेंद फेंकते थे और बाद में उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में अपनी टीम को अपना सहयोग देते रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया
अशोक जगदाले के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश एवं देय की कई हस्तियों ने शोक जताया है।